फसल बीमा योजना मे दी जा रही आधी अधूरी राशि. परेशान किसानों ने जनदर्शन मे लगाई गुहार
भ्रष्टाचार के मामले मे जिले का मस्तूरी विकासखंड प्रदेश मे नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है।प्रशासन की अनदेखी के चलते सभी विभागों ने मस्तूरी को चारागाह समझ लिया है।यही वजह है की इस विकासखंड से आए दिन भ्रष्टाचार के नये नये मामले सामने आते रहते हैं।ताजा मामला प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का है, जिसमें कोकड़ी, बेलपान सहित चार गांव के किसानों को फसल बीमा की आधी अधूरी राशि देकर बेवकूफ बनाया जा रहा है।सोमवार को इस क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने जनदर्शन मे पहुंचकर कलेक्टर से उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई।किसानों ने बताया की सिंचित क्षेत्र मे फसल खराब होने पर प्रति एकड़ 5400 रू मुआवजा निर्धारित है।इसके बावजूद क्षेत्र के किसानों की दो हजार एकड़ जमीन मे फसल प्रभावित होने पर कम मुआवजा राशि दी जा रही है।उन्होंने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।