जिले में 320 नए मरीज.. सक्रमितों में अधिकारी, कर्मचारी, डॉक्टर, स्टूडेंट मेडिकल स्टॉफ, पुलिसकर्मी भी शामिल.. पढ़िए डिटेल..

बिलासपुर– जिले में मंगलवार को 320 नए संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। जिनमें 253 शहरी और 32 बिल्हा ब्लॉक, 4 तखतपुर ब्लॉक,17 कोटा ब्लॉक, 5 मस्तूरी ब्लॉक सहित जांजगीर से एक और 6 मरीज जीपीएम के हैं।

कोरोना की एंट्री फिर जिला कलेक्ट्रेट में हुई है। जहाँ रेल्वे ऑफिसर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला डिप्टी कलेक्टर भी पॉजिटिव पाई गई है। मंगलवार को उन्होंने सीएमएचओ दफ्तर में अपनी कोविड जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा पॉजिटिव मरीजों में शासकीय कर्मचारी, रेल्वे कर्मी, मेडिकल स्टाफ, सिम्स स्टाफ और स्टूडेंट्स, निजी डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिसकर्मी सहित हाईकोर्ट कर्मचारी शामिल हैं।नए मरीजों में मोपका, सकरी, तालापारा, नेहरू नगर, शुभम विहार, जूना बिलासपुर, सिरगिट्‌टी, श्रीकांत वर्मा मार्ग, सिविल लाइन, हाईकोर्ट, गंगा नगर मंगला, गोंडपारा, अशोक विहार, क्रांति नगर, गांधी चौक, विनोवा नगर, तोरवा, राजकिशोर नगर, खमरिया सिटी सरकंडा, गीतांजिल सिटी, उसलापुर, नूतन कालोनी, राधिका विहार, भारती नगर चांटीडीह, आरपीएफ कालोनी, नेहरू नगर, जूनी लाइन, संजय अपार्टमेंट व्यापार विहार, शांति विहार, नर्स कालोनी, ऑफिसर्स कालोनी, तितली चौक, रामचरित मानस चौक, विकास नगर, सागर दीप कालोनी, राधिका विहार, देवकी कुंद, सकरी, सिंधी कालोनी जरहाभाठा, मगरपारा, ओम नगर, विजय विहार, देवरीखुर्द, आरके नगर, शक्ति बैरक, अयोध्या नगर, टिपुपारा, सागिनी हॉस्पिटिल, पुराना सरकंडा चौक, गणेश नगर, प्रगति विहार, इमलीभाठा, रेलवे कालोनी, कस्तुरबा नगर, वेयर हाउस रोड, सीपत चौक, साई परिसर, चिंगराजपारा, नयापारा, गया विहार, अज्ञेय नगर, बाबाजी पार्क, महामाया नगर, विजयापुरम, चकरभाठा, पुलिस लाइन, कोनी सहित अन्य इलाकों में संक्रमित मिले हैं।मंगलवार को कुदुदंड निवासी 60 वर्षीय महिला ने सिम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया,वहीं तखतपुर निवासी 54 वर्षीय महिला की आरबी अस्पताल में मौत हो गई,दो संदेहियों के शव का सैंपल लिया गया है,इनकी रिपोर्ट नहीं मिल पाई है,साथ ही दूसरे जिले के पांच मरीजों की मौत भी शहर के अस्पतालों में हुई है, मृतक मध्य प्रदेश शहडोल, जांजगीर-चांपा, भाटापारा, कोरबा जिले के कटघोरा और एनटीपीसी कॉलोनी कोरबा के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *