बिलासपुर यातायात पुलिस ने चलाया हेलमेट जागरूकता अभियान



बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा द्वारा विगत दिनों यातायात पुलिस की समीक्षा बैठक दौरान दुपहिया वाहन चालकों की दुर्घटना से सुरक्षा हेतु,उन्हें हेलमेट उपयोग एवं आवश्यकता के संबंध में जागरूकता चलाकर प्रचार-प्रसार किए जाने निर्देश यातायात पुलिस को दिए गए थे। इसी क्रम में आज दिनांक 19 अगस्त 2021 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल के मार्ग निर्देशन पर समस्त यातायात पुलिस के थाना क्षेत्र के सीमावर्ती हाईवे मार्गों पर यातायात पुलिस की टीम द्वारा दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के संबंध में समझाइश दी गई। हेलमेट जागरूकता अभियान यातायात पुलिस द्वारा एक साथ निम्नानुसार हाईवे पर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलाया गया। रायपुर रोड में चकरभाटा एवं हिर्री थाना क्षेत्र, बिलासपुर मस्तूरी रोड, तुर्काडीह कोनी थाना क्षेत्र ,सकरी थाना क्षेत्र ,हेलमेट जन जागरूकता अभियान दौरान दुपहिया वाहन चालकों को हाईवे मार्गो पर यातायात पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए, बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक सर पर चोट लगने से लोगों की मृत्यु होती है ऐसी स्थिति में बचाव हेतु हमेशा मानक स्तर के हेलमेट आईएसआई मार्क का ही हेलमेट इस्तेमाल करें । दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने से ना केवल सर की सुरक्षा होती अपितु आंखों को भी सुरक्षा होती है। हेलमेट का प्रयोग अधिक से अधिक किए जाने से सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों को कम किया जा सकता है, लोगों को इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत बिना हेलमेट वाहन चलाने पर दंडात्मक धाराओं की भी जानकारी दी गई ।इस प्रकार की हेलमेट जागरूकता अभियान आगामी दिनों में भी यातायात पुलिस द्वारा चलाया जावेगा। आज के इस हेलमेट जन जागरूकता अभियान में निरीक्षक एस0 एक्का,अरविंद किशोर खलखो,बृजलाल भराजद्वार ,उप निरीक्षक सुरेश कुमार , संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक आर0पी0 यादव एवं हमराह स्टाफ द्वारा लगभग 1000 से अधिक लोगों को हेलमेट उपयोगिता एवं आवश्यकता की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *