कलेक्टर ने किया केन्द्रीय जेल के बैरकों का बारी-बारी से निरीक्षण के साथ कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं चख कर भी देखा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

शिखर36गढ़:- बिलासपुर कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने केन्द्रीय जेल बिलासपुर का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने जेल के पंजी का निरीक्षण किया। सभी बैरकों का बारी-बारी से निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था देखी। उन्होंने कैदियों से बातचीत भी की। कैदियों को मिलने वाले भोजन का निरीक्षण किया और उसे चखकर भी देखा।

कैदियों के लिये संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। महिला कैदियों के बैरक में भी गये। उन्होंने महिला एवं पुरूष कैदियों को योगाभ्यास कराने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर के जेल निरीक्षण के दौरान एक कैदी  लखारू प्रसाद खांडे ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि उन्होंने दो वर्ष पहले दया याचिका लगाई है। लेकिन उस पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। कलेक्टर ने उनकी याचिका पर उचित कार्यवाही के लिये भरोसा दिलाया। निरीक्षण में उनके साथ जेल अधीक्षक श्री एस.के.मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *