खूंटाघाट जलाशय मे नर तेंदुए की लाश मिलने से फैली सनसनी. शिकार की पिछली घटना मे आरोपी तक नहीं पहुंच सके वन विभाग के अधिकारी

बिलासपुर- खुटाघाट डेम में 8 सितंबर को नर तेंदुए का शव बरामद किया गया है। खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए है। अधिकारियों के अलग अलग बयान सामने आने से साफ प्रतीत होता है कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है। एस डी ओ का कहना है कि शव वेस्ट वियर में मिला है जबकि सिचाई विभाग का कहना है की छोटी केनाल में मिला है। घटना के बाद आनन फानन मे वन विभाग ने शव की नाप जोख कर तेंदुए का शव कानन पेंडारी भेज दिया है। यहाँ के डॉ पी के चन्दन ने शव का पोस्टमार्टम किया, उन्होंने बताया की तेंदुए की मौत को दो दिन हुए है। मौत की वजह पायजनिग बताई गई है। सिर पर चोट के निशान भी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तेंदुए का शिकार होना माना जा रहा है। बिसरा के लिए सेम्पल रायबरेली भेजा जाएगा।गौरतलब है की पिछले छह महीने में बिलासपुर वनमंडल का ये दूसरा मामला है ,इससे पहले बिलासपुर से 13 किलोमीटर दूरी पर लमेर गांव में एक नर तेंदुए का शव मिला था। जिसके नाखून और कई अंग गायब मिले थे, मामला शिकार का था लेकिन अभी तक शिकारियों के गिरेबान तक विभाग के अधिकारियों का हाथ नही पहुंच पाया है।वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत और लापरवाही से शिकार की कई घटनाओं मे आज तक आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *