संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग एवं कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने आज जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों एवं मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

बिलासपुर शिवा गोरख

बिलासपुर संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग एवं कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने आज जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों एवं मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले के कोनी मतदान केन्द्र, संेदरी धान खरीदी केन्द्र, रतनपुर एवं चपौरा में मतदान एवं धान उपार्जन केन्द्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी को निर्देश दिया की प्रक्रिया पूरी पारदर्शी हो। मतदान पुनरीक्षण का कार्य भी पूरी सजगता से करने कहा।
डाॅ. अलंग ने सेंदरी, रतनपुर एवं चपौरा धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। डाॅ. अलंग ने धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार खरीदी की जाए एवं किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच भी की। उनके द्वारा मिलर्स के बारदाने को पहले उपयोग के निर्देश दिए गए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र प्रभारी से अब तक काटे गए टोकन, बफर लिमिट, बारदानों की उपलब्धता, डी.ओ. कटने की प्रक्रिया, स्टैकिंग आदि के विषय में जानकारी ली।
संभागायुक्त ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला स्थित कोनी मतदान केन्द्र, रतनपुर एवं चपौरा के मतदान केन्द्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्र में उपस्थित बीएलओ, अभिहित अधिकारी, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से इस संबंध में किए जा रहे कार्याे की जानकारी ली। डाॅ.अलंग ने रतनपुर मतदान केन्द्र-252 में अनुपस्थित अभिहित अधिकारी श्री परसराम साहू सहायक ग्रेड-03 को कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं होने पर कारण बताओ सूचना जारी करने के निर्देश एसडीएम को दिये। उन्होंने अभिहित अधिकारी को निर्देश दिए कि किसी की मृत्यु के उपरांत मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त होने के उपरांत ही संबंधित व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से काटा जाए। इसी प्रकार 18 वर्ष की आयु वाले व्यक्तियों का नाम जोड़ने का कार्य भी किया जाए। उन्होंने फाॅर्म न. 6, 7 एवं 8 की उपलब्धता की भी जानकारी ली। कोटवार से कहा कि मुनादी अनिवार्यतः की जावे एवं इसका उल्लेख मुनादी रजिस्टर में किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा, एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल, श्री आनंदस्वरूप तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *